आरजेपी में आयोजित हुआ पॉक्सो अधिनियम जागरूकता कार्यक्रम
बिजनौर, सितम्बर 30 -- राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज बिजनौर में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिजनौर के आदेश के क्रम में पास्को अधिनियम 2012 की विशेष प्रावधानों एवं विधि परिणाम के प्रति छात्रों को जागरूक संविदित किए जाने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेंद्र कुमार ने पॉक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी दी। बच्चों को समझाया कि किसी भी खतरे या गलत व्यवहार पर डरने के बजाय तुरंत माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को बताएं। प्रधानाचार्य गय्यूर आसिफ ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेंद्र कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पॉक्सो एक्ट जागरूकता कार्यक्रम से बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श की पहचान सिखाई जाती है। यह भी पढ़ें- गुड टच बैड टच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.