आरजेपी की टीम ने जीआईसी को हराकर जीता खिताब
बिजनौर, अगस्त 29 -- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अंडर-14 बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्पोट्र्स स्टेडियम, बिजनौर में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग के बालक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आरजेपी इंटर कॉलेज, बिजनौर एवं जीजीआईसी, बिजनौर के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में आरजेपी इंटर कॉलेज की टीम ने जीआईसी बिजनौर को 2-1 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता के समापन समारोह की मुख्य अतिथि अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बिजनौर इंदिरा सिंह रहीं। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा उपस्थित अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- Go...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.