मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक शंकर प्रसाद यादव के ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। होली के दिन हुई यह वारदात पारु के विशुनपुर गोपाल गांव की है। हत्या करने के बाद अज्ञात अपराधियों ने शव को मृतक के घर के बाहर ही फेंक दिया और फरार हो गए। मृतक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है। वह आरजेडी विधायक का निजी ड्राइवर था। बुधवार आधी रात करीब साढ़े 12 बजे परिजन ने उसे दरवाजे पर पड़ा देखा। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बहन रानी कुमारी ने बताया कि दोपहर में खस्सी का मीट लेकर सूरज ससुराल गया था। वहां से शाम में लौटा और गांव में जमकर होली खेली। रात में घर के लोगों को लगा कि वह गांव में ही कहीं पर होगा। बहन के अनुसार परिवार के सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.