पटना, दिसम्बर 30 -- बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब महागठबंधन में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पहले कांग्रेस ने राजद से गठबंधन को घाटे का सौदा बताया, और अब पलटवार करते हुए आरजेडी ने भी करारा जवाब दिया है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार में कांग्रेस को जो भी वोट मिलता है, वो राजद की बदौलत मिलता है। कांग्रेस पार्टी से आरजेडी को तो सिर्फ नुकसान होता है। जितनी सीटों पर लड़ने के लिए हाय-तौबा मचाते है, उसके मुकाबले प्रदर्शन बेहद खराब रहता है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस को ये सोचना चाहिए कि वो एक राष्ट्रीय पार्टी है, क्यों उसका जनाधार कम होता जा रहा है। क्यों पार्टी सिकुड़ती जा रही है। ये चिंता का विषय है। इस पर मंथन करना चाहिए। कांग्रेस राजद पर क्या सवाल खड़ा करेगी? बिहार में सबसे बड़ी ताकत राजद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.