आरजेडीइ ने किया स्कूल का औचक निरीक्षण
हजारीबाग, अप्रैल 4 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। कटकमसांडी के उर्दू प्राथमिक विद्यालय हरिना का जिला शिक्षा पदाधिकारी सह क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक प्रवीण रंजन ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल का रखरखाव एवं साफ-सफाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे शिक्षा के लिए वातावरण का माहौल तैयार होता है। स्कूल के किचेन गार्डन एवं वर्ग कक्ष का अवलोकन किया। बच्चों ने स्कूल को उत्क्रमित करने की मांग रखा। जिससे उनके आगे की पढ़ाई आसान हो सके। आरडीडीइ ने कहा कि इसे लेकर सकारात्मक पहल की जाएगी। हरिना उर्दू स्कूल को प्राइवेट विद्यालय का लूक दिया गया है। यह स्कूल बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करता है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रभारी जावेद अहमद, सहायक शिक्षक अरमान अहमद, मो. इमरान जहांआरा खातून एवं लक्ष्मी कुमारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.