रांची, मई 2 -- रांची। कटहल मोड़ स्थित आरजेएसपी कैंसर अस्पताल में शनिवार को अग्नि सुरक्षा पर जागरुकता शिविर और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अग्निशमन विभाग के नंदकिशोर महतो, प्यारलाल तंबवार और उपेंद्र नाथ महतो ने अस्पताल कर्मियों को आग से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। कर्मचारियों को आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक डॉ. पल्लवी पांडे सहित विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भागीदारी निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...