नई दिल्ली, मई 19 -- कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि वह सीबीआई और आरजी कर पीड़िता के माता-पिता की याचिका पर 21 मई को सुनवाई करेगा। याचिका में मामले की आगे की जांच करवाने का अनुरोध किया गया है। सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दुष्कर्म व हत्या की शिकार हुई डॉक्टर के माता-पिता ने अपराध की आगे की जांच का अनुरोध करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उनका दावा है कि इस जघन्य घटना में एक से अधिक व्यक्ति शामिल थे। इस अपराध के लिए सियालदह सेशन कोर्ट द्वारा संजय रॉय को दोषी ठहराया गया और आजीवन कारावास दी गई। यह भी पढ़ें- आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ चलेगा केस, शुभेंदु सरकार ने दी मंजूरी न्यायमूर्ति शंपा सरकार की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने निर्देश दिया कि वह सीबीआई और पीड़ित डॉक्टर के माता-पिता की याचिका 21 मई को...