रायबरेली, जुलाई 1 -- जायस। राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) के शिवसागर परिसर में मंगलवार से स्वच्छता पखवाड़ा शुरू हो गया। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में निदेशक आचार्य हरीश हिरानी, डीन छात्र मामले डॉ. कौशिक गुहा विश्वास, संयुक्त कुलसचिव समीर रंजन, संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सभी ने स्वच्छता शपथ ली। स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी दोहराया। पखवाड़े के दौरान जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। पोस्टर और बैनर के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। संस्थान ने लोगों से परिसर और आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: रिफाइनरीकर्मियों (बरौनियनों) ने ली स्वच्छता की शपथ यह भी पढ़ें- श्रमदान और जागरू...