अलीगढ़, मार्च 6 -- अलीगढ़। आरक्षी से मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नत होने पर सोनू बालियान को शुक्रवार को एसएसपी नीरज जादौन ने रैंक चिह्न लगाकर बधाई दी। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वर्ष 2024 में 24 से 30 जून तक गुवाहटी में आयोजित 9वीं ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता 2024 के ताइक्वांडो सीनियर मेन्स (74 किग्रा) खेल में आरक्षी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया था। आरक्षी ने उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम से प्रतिभाग किया था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शासन की ओर से आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...