आरक्षी से दुराचार मामले की सुनवाई लम्बित
सुल्तानपुर, जुलाई 28 -- सुलतानपुर। महिला आरक्षी से दुष्कर्म के आरोप में हलियापुर के पूर्व थानाध्यक्ष नीशू तोमर के खिलाफ जारी मुकदमे में कई तारीखों से पीड़िता के हाजिर नहीं होने से सुनवाई लम्बित हो गई है। पीड़िता के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि अवकाश नहीं मिल पाने के कारण वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो सकी जिस कारण सुनवाई 28 अगस्त के लिए टल गई है। साल 2021 में हलियापुर थाने में तैनात रही आरक्षी ने तत्कालीन थानाध्यक्ष नीशू तोमर पर मानसिक तथा शारीरिक उत्पीड़न कर अश्लील वीडियो बनाने, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुराचार करने, मारपीट, धन हड़पने और गबन के आरोपों में 14 जुलाई 2022 को कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.