वाराणसी, जून 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारी के मद्देनजर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैंप कार्यालय पर बैठक की। बुधवार को हुई बैठक में डीएम सत्येन्द्र कुमार भी थे। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान हर तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। टोपी, सनग्लास, खाने की चीजें भी नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा 8, 9 और 10 जून को होगी।सीपी ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर नामित प्रभारी अधिकारियों को छोड़कर कोई भी अफसर, कर्मचारी या व्यक्ति का मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं कर सकेगा। ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारियों की भी चेकिंग होगी। उनका ई-केवाईसी कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, पैन-चश्मे की भी जांच तैनात कर्मचारी अपने साथ वैध पहचान पत्र, आधार कार्ड तथा तय ड्यूटी कार्ड जरूर ले आए...