आरक्षी पर पत्नी को खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का मुकदमा
कौशाम्बी, अगस्त 22 -- कौशाम्बी पुलिस लाइन में तैनात इटावा निवासी आरक्षी रवि सिंह की पत्नी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। इल्जाम है कि आरक्षी की प्रताड़ना से परेशान होकर ही उसकी बीवी ने फांसी लगाकर जान दी थी। मृतका के भाई की तहरीर पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का मुकदमा कायम कर लिया है। कप्तान ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है। इटावा जिले के चकर नगर थाना क्षेत्र के नगला बैल गांव निवासी रवि सिंह पुत्र शोभरन सिंह वर्ष 2021 बैच के आरक्षी हैं। इन दिनों उनकी तैनाती कौशाम्बी पुलिस लाइन में है। उनकी शादी दो अप्रैल 2026 को 24 वर्षीय शिवानी पुत्री जगदीश निवासी यदुनाथ नगर, थाना एवं जनपद भिंड, मध्य प्रदेश के साथ हुई थी। दंपती मंझनपुर में कोर्रो रोड पर किराए का कमरा लेकर तीसरी मंजिल पर रहते थे। गुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.