वाराणसी, जुलाई 29 -- वाराणसी। भारत रक्त सेवा मंच पुलिस परिवार व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की टाटा हॉस्पिटल में भर्ती कैंसर पीड़ित मरीज हामिद को तत्काल 10 यूनिट रक्त की आवश्यकता है। इस पर कार्यालय पुलिस उपायुक्त गोमती जोन में कार्यरत आरक्षी कुमार गौरव ने मानवता एवं सेवा-भाव का परिचय देते हुए दूसरी बार स्वेच्छा से रक्तदान किया। कुमार गौरव के समय पर किए गए इस दूसरे रक्तदान से मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...