आरक्षी को दी विदाई
अयोध्या, अप्रैल 5 -- अयोध्या। पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय में तैनात आरक्षी कुंवरपाल को स्थानांतरण होने पर सहकर्मियों और कार्यालय स्टाफ ने समारोहपूर्वक विदाई दी। उनको स्मृति चिन्ह,पौधा और अंगवस्त्र भेंट किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आरक्षी के कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पीआरओ अरविंद सिंह,निरीक्षक अक्षय कुमार व सुरेश कुमार मौर्य,उपनिरीक्षक रणजीत यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।--------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.