सिमडेगा, अप्रैल 3 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अचानक गिरने से आरक्षी श्याम लाल मुर्मू की हुई मौत के बाद शुक्रवार को पुलिस लाईन में शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने आरक्षी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में पुलिस विभाग उनके साथ है और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है। एसपी के द्वारा पुलिस परिवार की ओर से सहायतार्थ सहयोग राशि प्रदान कर सभी शोकाकुल परिवार का ढाढस बंधाया। आरक्षी श्याम लाल मुर्मू के पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देते हुए उसके पैतृक गांव भेजा दिया गया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सिविल कोर्ट में गार्ड में प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.