आरक्षी एडीसी से मिल जताया आभार
सराईकेला, जून 20 -- सरायकेला। छऊ महोत्सव के दौरान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए आरक्षी रविंद्रनाथ लोहारा पूरी तरह स्वस्थ होकर शुक्रवार को अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपर उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी जान बचाने के लिए उनका सहृदय धन्यवाद किया। इस भावुक मुलाकात के दौरान आरक्षी ने आमलोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और घायलों की मदद करने की अपील भी की। जानकारी के अनुसार, गम्हारिया थाना में पदस्थापित आरक्षी रविंद्रनाथ लोहारा बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित छऊ महोत्सव में ड्यूटी पर तैनात थे। 13 अप्रैल की देर रात करीब 1 बजे जब वे बाइक से गम्हारिया लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वे सड़क किनारे गंभीर हालत में बेहोश पड़े थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.