सिमडेगा, जनवरी 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रशासन और चुनाव लड़ने के इच्छु़क प्रत्याशी दोनो सक्रिय हो गए है। चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी भी चुनाव लड़ने के लिए जरुरी दस्तावेज जुटाने में जुट गए है। आरक्षित सीटो से चुनाव लड़ने का मन बनाने वाले लोग जाति प्रमाण पत्र बनवाते नजर आए। सिमडेगा नगर परिषद में एक भी वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित नहीं है इसलिए अंचल कार्यालय में चुनव लड़ने के लिए ओबीसी का सर्टिफिकेट बनवाता कोई भी नजर नहीं आया। सिमडेगा नगर परिषद में 20 वार्ड है। जिसमें नौ वार्ड एसटी वर्ग के लिए और एक वार्ड एससी के लिए आरक्षित हे। शेष दस वार्ड अनारक्षित श्रेणी में है। जिसमें चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों को जाति प्रमाण पत्र की जरुरत नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.