रांची, जुलाई 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने रिम्स की समीक्षा के दौरान संस्थान में कर्मचारियों और आरक्षित वर्ग से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान के लिए मजबूत आंतरिक शिकायत निवारण तंत्र विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि रिम्स में एसटी, एससी, ईडब्ल्यूएस और महिला प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए 10-12 सदस्यीय शिकायत निवारण समिति गठित की जाए, ताकि अधिकांश मामलों का समाधान संस्थान स्तर पर ही हो सके। कर्मचारियों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए उच्च अधिकारियों या आयोग तक न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह पर नियमित रूप से आयोजित हो। यह भी पढ़ें- एनसीएसटी की टीम आज करेगी आरयू और डीएसपीएमयू का दौरा हर छह माह में रिम्स निदेशक के साथ समीक्षा बैठक कर लंबित मामलों क...