बलरामपुर, जनवरी 21 -- पचपेड़वा, संवाददाता। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत मोतीनगर में दलित बस्ती की आरक्षित खाद गड्ढा भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। राजस्व अभिलेखों में दर्ज खाद गड्ढा की यह भूमि तालाब के पास स्थित है। लोगों का आरोप है कि यहां पर हाल ही में दबंग भूमाफिया असफाक अहमद, मैन खान तथा रुला पत्नी रफीक द्वारा पहले दीवार खड़ी कराई गई और फिर आंशिक रूप से घर बनाकर कब्जा कर लिया गया। बताया जा रहा है कि इसी भूमि पर प्रस्तावित आरआरसी सेंटर का निर्माण होना था, जो अब अवैध कब्जे के कारण अधर में लटका हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस अवैध निर्माण को रोकने में राजस्व विभाग पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक भूमि खाली नहीं कराई जा सकी। ग्राम पंचायत में प्रधान अथवा लेखपाल की शिथिलता के चलते आए दिन...