रायबरेली, फरवरी 23 -- रायबरेली संवाददाता। तीन जोड़ी स्पेशल गाड़ियों के संचालन के बावजूद लोगों को त्योहार में घरों को जाने के लिए आरक्षित टिकट नहीं मिल रहे हैं। बीस फरवरी से लेकर आगामी 10 मार्च तक किसी भी लंबी दूरी की ट्रेन में किसी भी श्रेणी के आरक्षित टिकट नहीं मिल पा रही है। लोगों को अब अपने घरों को जाने के लिए सामान्य श्रेणी के टिकटों को खरीदना मजबूरी बन गई है। होली का त्योहार के नजदीक आने के साथ गाड़ियों से अपने घरों को जाने के लिए लोग सुबह से आरक्षित टिकट के लिए लाइन लगा रहे हैं। इसके बावजूद लोगों को आरक्षित टिकट नहीं मिल रहे हैं। इसके चलते अब लोगों को होली के त्योहार अपने घरों को जाने के लिए चार पहिया वाहन का सहारा लेना पड़ रहा है। लंबी दूरी के लिए लोग बसों का भी सहारा लेने की तैयारी करने लगे हैं। लंबी दूरी की बसों का भी संचालन बहुतायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.