कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में विकसित औद्योगिक भूखंडों के आवंटन की वर्तमान नीति के मुताबिक प्लॉटों के आवंटन में अनियमितता और हेराफेरी हो रही है। ऐसी शिकायत फिरोजाबाद से सपा विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने की है। इसके लिए उन्होंने मंगलवार को कानपुर में उद्योग निदेशक और आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्लॉट आवंटनों में एससी/एसटी के आरक्षण को दरकिनार करते हुए नए युवा उद्यमियों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। नीति के मुताबिक 10 प्रतिशत भू-खण्ड एससी/एसटी के उद्यमियों के लिए आरक्षित किए गए हैं, लेकिन इन आवेदनों को उद्योग विभाग, बैंक समेत कई विभाग मिलकर किसी न किसी तरह का अड़ंगा लगाकर निरस्त कर देते हैं और आरक्षित वर्ग के युवाओं को प्लॉट नहीं मिलते हैं। फिरोजाबाद की कुछ तहसीलों में एक मिनी औद्योगिक अस्थान भी विकसित नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.