आरक्षण हटाने को लेकर सवर्ण सेना ने की गोष्ठी
गौरीगंज, अगस्त 27 -- अमेठी। स्थानीय रामलीला मैदान में गुरुवार को सवर्ण सेना द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने आरक्षण को आर्थिक आधार पर करने तथा एससी/एसटी एक्ट हटाने की मांग की। लोगों को संबोधित करते हुए सुजीत सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा लाई गई गलत नीतियों के चलते सवर्ण समाज में भारी आक्रोश है। गलती कोई करे और सजा कोई दूसरा भोगे, यह न्याय संगत नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि आरक्षण जातिगत आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर किया जाए और एससी/एसटी एक्ट को समाप्त किया जाए। गोष्ठी को ओमप्रकाश दुबे, आशीष सिंह, अभिमन्यु सिंह, राजकुमार सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण के कारण प्रतिभावान युवाओं को अवसर नहीं मिल रहा है। योग्यता के आधार पर चयन होना चाहिए। सरकार को सभी वर्गों के हितों को ध्यान में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.