आरक्षण से खिलवाड़ पर जिम्मेदार चुप्प
लखनऊ, मई 11 -- चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) भर्ती में आरक्षण नियमों की अनदेखी पर जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। भर्ती प्रक्रिया में इतनी बड़ी चूक होने के बावजूद अब तक किसी कार्रवाई नहीं की गई है। न परीक्षा विभाग से जवाब तलब हुआ और न ही आरक्षण तय करने वाली कमेटी की जिम्मेदारी तय की गई। संस्थान ने सीएमओ पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, जिसमें देशभर से 20 डॉक्टरों ने आवेदन किया। इनमें से 12 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। डॉक्टरों ने समय और पैसा खर्च कर परीक्षा दी। लेकिन बाद में आरक्षण नियमों में गड़बड़ी सामने आने पर पूरी भर्ती प्रक्रिया ही निरस्त करनी पड़ी। भर्ती में आरक्षण रोस्टर का सही पालन नहीं किया गया। यह महज लापरवाही थी या फिर जानबूझकर की गई अनदेखी। परीक्षा कराने के बाद भी संस्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.