प्रयागराज, अगस्त 29 -- आरक्षण सुधार आंदोलन समिति की ओर से रविवार को आरक्षण में सुधार, यूजीसी रेगुलेशन को वापस लेने और एससी-एसटी अधिनियम में सुधार की मांग को लेकर पत्थर गिरजाघर स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष विमल तिवारी ने शनिवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में 20 से अधिक संस्थाओं के शामिल होने की संभावना है। विमल तिवारी ने कहा कि आरक्षण का लाभ आर्थिक रूप से सक्षम लोगों तक अधिक पहुंच रहा है, इसलिए व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संविधान में आरक्षण की व्यवस्था शुरू में दस वर्ष के लिए की गई थी, लेकिन राजनीतिक दल अपने हित में इसकी अवधि बढ़ाते रहे। उन्होंने यूजीसी को विद्यार्थियों के हित में काला कानून बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। समिति के अनुसार रविवार को धरना प...