आरक्षण व यूजीसी का विरोध करना देश के सामाजिक वातावरण को बिगाड़ना: रामाकान्त
बोकारो, अगस्त 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। संयुक्त अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी एवं माइनॉरिटि फोरम (साजफ) की बैठक सेक्टर 4डी स्थित रविदास आश्रम में हुई। इसकी अध्यक्षता साजफ के केन्द्रीय अध्यक्ष रामाकान्त राम ने की। संचालन केंद्रीय महासचिव देवानंद राम ने किया। अध्यक्ष रामाकान्त ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर विगत दिनों दिल्ली में आयोजित युवाओं के आंदोलन की सराहना की। कहा कि सरकार को अपनी गलतियों का एहसास कराने और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए ऐसे लोकतांत्रिक आंदोलनों का महत्वपूर्ण योगदान है। कुछ लोगों द्वारा नौकरी में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण तथा यूजीसी से संबंधित प्रावधानों का विरोध करना देश के शांतिपूर्ण सामाजिक वातावरण को खराब करने की दिशा में कार्य करने जैसा है। यह भी पढ़ें- केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.