आरक्षण व्यवस्था से खिलवाड़ कर रही प्रदेश सरकार-सांसद छोटेलाल
चंदौली, जून 6 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार सरकारी भर्तियों में आरक्षण व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने इस व्यवस्था का सही तरीके से पालन न करने का आरोप लगाया है। शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने दावा किया कि पिछले कई वर्षों में हुई विभिन्न भर्तियों में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को उनके आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिलने से हजारों उम्मीदवार प्रभावित हुए हैं。
आरक्षण नियमों का उल्लंघन उन्होंने आरोप लगाए है कि साल 2019 से 2026 के बीच संपन्न हुई अनेक भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षित वर्ग के पदों पर चयन में अनियमितताएं हुईं है। उन्होंने 69 हजार शिक्षक भर्ती, वन एवं वन्यजीव रक्षक भर्ती, बांदा कृषि एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.