बागपत, अगस्त 17 -- बागपत। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को स्वर्ण समाज समेत सर्व समाज के सैकड़ों लोगों ने आरक्षण व्यवस्था के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 'आरक्षण हटाओ, देश बचाओ' बैनर के साथ अपनी मांगें रखीं। उन्होंने आरक्षण पूरी तरह समाप्त करने या फिर इसे आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जाति के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था को खत्म किया जाना चाहिए। उनका तर्क है कि आरक्षण का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मिलना चाहिए, चाहे वे किसी भी वर्ग से आते हों। भगवान परशुराम रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि प्रदर्शन में सर्व समाज के लोग शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण जाति के आधार पर नहीं, बल्कि आर्थिक स्थिति के आधार पर दिया जाना चाहिए। उनका कहना था कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्...