आगरा, अगस्त 23 -- आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे जातीय आरक्षण विरोधी आंदोलन को केंद्र सरकार द्वारा संचालित बताया है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना के आंकड़ों से डर कर ऐसे आंदोलन कराए जा रहे हैं। आंदोलन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व भाजपा के नेताओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। 85 प्रतिशत बहुजन समाज यह सब देख रहा है। इस बार बहुजन समाज किसी को बख्शेगा नहीं।सिकतरा में पार्टी कार्यकर्ता के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि दिल्ली में आंदोलन कर रहे लोगों की कोई पार्टी सुन नहीं रही है। मैं उनको सलाह देना चाहूंगा कि पहले वो अपना एक दल बनाना कर बल पैदा करें। अपना प्रतिनिधित्व लोकसभा व विधानसभा में करें। वहां आकर कानून बनाने की बात करनी चाहिए।इसके बाद ग...