नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला आरक्षण विधेयक को देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक और दूरगामी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को निर्णय-निर्माण की मुख्य धारा में लाने में अहम भूमिका निभाएगा और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। मुख्यमंत्री ने ये विचार आंध्रप्रदेश के तिरुपति दौरे के दौरान व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने श्री पद्मावती अम्मावारी मंदिर में दर्शन कर देशवासियों के सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर का भी दौरा किया और आधुनिक तकनीक के उपयोग तथा प्रबंधन प्रणाली की सराहना की। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण से बदलेगा देश का भविष्य, नारी शक्ति बनेगी नीति निर्माण का केंद्र: धामी उ...