अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़। ट्रिपल तलाक विक्टिम रेवूलेशन सोसाइटी ने गुरूवार को महिला आरक्षण विधेयक महिलाओं के लिए हित का कदम बताया। सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. सदफ फातिमा ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण कदम है, जिससे देश में महिलाओं के अधिकारों और भागीदारी का मार्ग और अधिक सुदृढ़ होगा। महासचिव अफशान बेगम ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं के सर्वांगीण विकास का रास्ता खोलेगा और समाज में महिलाओं की भागीदारी एवं नेतृत्व को नई दिशा प्रदान करेगा। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक स्वर में महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन किया और केंद्र सरकार की इस पहल की सराहना की। यह भी पढ़ें- औरतों को हक देने में और देरी सही नहीं यह भी पढ़ें- भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम - सामेला भगत यह भी पढ़े...