लखनऊ, अप्रैल 13 -- सीट की मारामारी से बचने के लिए महीनों पहले आरक्षण करा कर निश्चिंत होने वाले यात्रियों के सामने अब नई समस्या आ रही है। यात्रा शुरू करने से महज चंद दिन पहले उन्हें पता चल रहा कि उनके गंतव्य तक ट्रेन नहीं जाएगी। रूट बदल दिया गया है। ऐसा ही एक मामला बड़ोदरा से लखनऊ के लिए आरक्षण कराने वाले यात्री पवन चौधरी का है। उन्होंने महीनों पहले बडोदरा से लखनऊ के लिए प्रतानगर-मऊ सुपरफास्ट स्पेशल में थर्ड एसी में आरक्षण कराया। लोअर बर्थ मिलने पर वह सुकुन की यात्रा का सपने संजोने लगे। उनकी ट्रेन 18 अप्रैल को है। अब उन्हें पता चला कि रूट डायवर्ट किए जाने के कारण ट्रेन लखनऊ नहीं जाएगी। उन्होंने रेलवे के एक्स पर नाराजगी जताते हुए लिखा कि आरक्षण कराते समय ही यह बता देना चाहिए था। अब किसी अन्य ट्रेन में आरक्षण मिलने से रहा। ऐसे में काफी परेशा...