मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता पंचायत चुनाव को लेकर प्रपत्र एक का प्रकाशन किया जा चुका है। अब दावा-आपत्ति लिया जा रहा है। 22 मई तक इसकी तिथि निर्धारित है।

दावा-आपत्ति की प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार दावा-आपत्ति में वाद अस्वीकृत होने पर अपील का भी प्रविधान किया है। साथ ही जांच के लिए ग्राम पंचायत व पंचायत समिति के मामले में संबंधित प्रखंड के बीडीओ और जिला परिषद सदस्य के लिए एसडीओ को प्राधिकृत किया गया है। वाद अस्वीकृत होने पर ग्राम पंचायत और पंचायत समिति के लिए प्रथम अपीलीय प्राधिकार एसडीओ और द्वितीय अपीलीय प्राधिकार डीएम को नामित किया गया है। जिप सदस्य के लिए अपीलीय प्राधिकार डीएम ही होंगे।

सुनवाई और आदेश पारित करना बताया गया कि प्रखंड और अनुमंडल स्तर पर आए दावा-आपत्ति की समय से जांच के बाद सुनवाई की जाएगी। ...