आरक्षण-यूजीसी के समर्थन में भीम आर्मी ने निकाला मार्च
कानपुर, सितम्बर 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आरक्षण और यूजीसी बिल के समर्थन में भीम आर्मी ने रविवार को पैदल मार्च निकाला। बृजेंद्र स्वरूप पार्क से निकाला गया मार्च चुन्नीगंज स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा। यहां हुई सभा के दौरान पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय, समान अवसर, आरक्षण एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज लगातार उठाता रहेगा। कार्यक्रम का नेतृत्व भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष श्यामू कोरी, मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल गौड़, मंडल महासचिव आदर्श यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष ओपी गौतम ने किया। कार्यक्रम में जिला सहसंयोजक संदीप बाल्मीकि, जिला महासचिव शौर्य आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.