रांची, दिसम्बर 26 -- आगामी रांची नगर निगम चुनाव को लेकर वार्डवार आरक्षण सूची जारी होते ही राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। वर्ष 2018 के मुकाबले 2025 के आरक्षण ढांचे में व्यापक बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा परिवर्तन पिछड़ा वर्ग की सीटों को लेकर हुआ है। पहले जहां 13 पिछड़ा वर्ग की सीटें थीं, अब उन्हें समाप्त कर नौ अत्यंत पिछड़ा वर्ग-I (ईबीसी-I) और चार पिछड़ा वर्ग-II (ओबीसी-II) सीटों में विभाजित कर दिया गया है। इस बदलाव ने न केवल सामाजिक समीकरण बदले हैं, बल्कि संभावित प्रत्याशियों की चुनावी रणनीति भी पूरी तरह से बदल दी है। पिछड़ा वर्ग से ईबीसी तक, बदला आरक्षण का गणित : 2018 में कई वार्ड सीधे पिछड़ा वर्ग (अन्य/महिला) के लिए आरक्षित थे। 2025 में वही वार्ड अब या तो अनारक्षित कर दिए गए हैं या अत्यंत पिछड़ा वर्ग-I और पिछड़ा वर्ग-II के लिए सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.