औरंगाबाद, अगस्त 30 -- बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. सुरेश पासवान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बयान अनुसूचित जाति-जनजाति को संविधान से मिले आरक्षण के अधिकार के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण की समीक्षा, इसमें छेड़छाड़, आरक्षण के भीतर आरक्षण या आर्थिक आधार का प्रावधान नहीं किया जा सकता। संविधान इसकी अनुमति नहीं देता। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नेता अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने अपनी पार्टियों को पारिवारिक दल बना रखा है और परिवार के कई सदस्यों को मंत्री व विधायक बनाकर पार्टी और सरकार चला रहे हैं। यह भी पढ़ें- मांझी-चिराग तकरार में रोहिणी आचार्या की एंट्री, लालू की बेटी ने केंद्रीय मंत्रियों से आरक्षण पर क्या कहा? उन्होंने कहा कि देशभर में एससी-एसटी वर्ग के सरकारी नौकरियों...