एटा, जुलाई 27 -- निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के आह्वान पर सोमवार को जनपद मुख्यालय पर निषाद पार्टी ने कश्यप-निषाद समुदाय को सूचीबद्ध एससी आरक्षण दिलाने जाने की मांग विधानसभा सत्र में उठाने को पहल की। सोमवार को निषाद पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप के नेतृत्व में मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी एवं सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड को आवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप ने बताया कि 31 दिसंबर 2016 को निर्गत शासनादेश के अनुसार निषाद, केवट, मल्लाह, कश्यप, धीमर, बिंद, बाथम, तुरैहा, गोडिया, माझी, मछुआ जातियों को पिछड़ी जाति सूची से निकाल दिया गया है। फिर भी तहसील स्तर पर विशेष रूप से तहसीलदारों ने संशोधन का अनुपालन न करते हुए इन जातियों को प...