लखनऊ, अगस्त 16 -- लखनऊ। डॉ. आंबेडकर डॉक्टर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में डॉक्टरों ने रविवार को ईको गार्डन में अंबेडकर नगर, कन्नौज, जालौन और सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एससी-एसटी के लिए 70% विशेष आरक्षण को पुनः लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को एसएफआई,आईएमपीए व बीएपीएसए, सपा और कांग्रेस सहित कई राजनीतिक व सामाजिक संगठनों का पूर्ण समर्थन मिला। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो यह आंदोलन राज्यव्यापी और देशव्यापी रूप लेगा। 70% विशेष आरक्षण व्यवस्था को तुरंत बहाल कर विधिक संरक्षण दिया जाए। सर्वोच्च न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जाए और अंतरिम व्यवस्था सुनिश्चित हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...