आरक्षण खत्म कराने के लिए आंदोलन होगा तो आरक्षण वाले भी खड़े होंगे : संजय निषाद
लखनऊ, अगस्त 30 -- निषाद पार्टी के अध्यक्ष और राज्य सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद ने रविवार को कहा कि अगर आरक्षण खत्म कराने के लिए आंदोलन होगा तो आरक्षण का लाभ दिलवाने के लिए भी लोग खड़े होंगे। अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ लोग आरक्षण खत्म करवाने के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। वहीं, भाजपा में एससी, एसटी मोर्चा और पिछड़ा वर्ग के मोर्चा के पदाधिकारी समाज के लोगों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
विमुक्त जाति दिवस पर चर्चा विमुक्त जाति दिवस के आयोजन पर बात करते हुए डॉ. निषाद ने कहा कि सोमवार को हर तहसील पर विमुक्त जाति के लोगों को आरक्षण का पूरा हक दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने विमुक्त जातियों और निषाद समुदाय के साथ भेदभाव किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.