आरक्षण को लेकर हुई बैठक
बागपत, अगस्त 23 -- दाहा। बेगमाबाद गढ़ी गांव में प्रमोद शर्मा के आवास पर रविवार आयोजित बैठक में ब्राह्मण समा टीवीज के चौरासी चौधरी पंडित सुभाष शर्मा ने कहा कि हम किसी जाति समाज का विरोध नहीं करते है। हमारा उद्देश्य सभी वर्गों के समान अधिकार का है। आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए। ब्लाक अध्यक्ष पंडित जगदीश प्रसाद ने कहा कि यूजीसी बिल को सरकार वापस ले ये भारतीय संविधान की धारा 14 एवं 16 को प्रभावित करता है। जो समाज में शिक्षा वर्ग भेदभाव पूर्ण नीति है, सरकार ऐसे बिल वापस ले। इस मौके पर ओमकार शर्मा, ऋषिपाल, हरिओम शर्मा, शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लखनऊ में सवर्ण मोर्चा का प्रदर्शन, UGC रोल बैक के लगाए नारे; संवैधानिक अछूत की तख्तियां लहराईं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.