कौशाम्बी, जून 30 -- भीम आर्मी संगठन ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंझनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम माज अख्तर को सौंपा। ज्ञापन में संगठन ने दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और आदिवासी वर्गों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लोकतंत्र के चारों स्तंभों में आरक्षण समेत कई अहम मांगें उठाईं। मंगलवार को प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र भास्कर के नेतृत्व में दर्जनों संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन में कहा गया कि देश की आजादी के 75 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और आदिवासी वर्गों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- शराब का ठेका हटाने और अंबेडकर प्रतिमा स्थापना की मांग संग...