आरक्षण के लिए बड़ी लड़ाई की तैयारी करें : जरांगे
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मंगलवार को मराठा समुदाय से धैर्य बनाए रखने और एक बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वह 15 दिन में आगे की रणनीति बताएंगे। यहां अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जरांगे ने दावा किया कि समुदाय जीत के करीब है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि सत्ताधारी पार्टी के नेता आरक्षण की मांगों को पटरी से उतारने की साजिश रच रहे हैं।
योजना और रणनीति हाल में 20 दिन की भूख हड़ताल पर रहे जरांगे की मांग है कि कुनबी जाति की वंशावली वाले मराठों को ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि हमें भविष्य में एक बड़ी लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। दुश्मन बड़ा और एकजुट है, लेकिन हमें सभी साजिशों को नाकाम करना होगा। हम जीत के बहुत करीब हैं। जीतने के लिए हमें धैर्य की जरूरत है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.