आरक्षण के लिए पैदल यात्रा निकालेगा पेशवा बाजीराव महासंघ
अंबेडकर नगर, अगस्त 12 -- दुलहूपुर। आगामी पंचायत चुनाव में सामान्य वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की मांग के समर्थन में राष्ट्रीय पेशवा बाजीराव महासंघ ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। भियांव क्षेत्र के मठिया निजामपुर में संगठन की तैयारी बैठक में आगामी दो नवंबर को जिला मुख्यालय स्थित पटेल नगर तिराहे से कलेक्ट्रेट तक पैदल यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के साथ ही नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद तथा महापौर के चुनाव में भी सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम सिंह, जिला संयोजक रघुपति सहाय श्रीवास्तव, विवेक सिंह, दयाशंकर उपाध्याय, यशवंत बृजेश सिंह, यशवंत सिंह और आशुतोष सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.