जबलपुर, मार्च 12 -- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित खजुराहो सांसद वीडी शर्मा और भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह को जबलपुर की विशेष कोर्ट ने राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा द्वारा दायर किया गया मानहानि के मामले में दोष मुक्त कर दिया है, यह फैसला आपसी सहमति के बाद किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रकरण में अंतिम फैसले के पहले परिवादी विवेक तन्खा की ओर से मानहानि का प्रकरण वापिस लेने का आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जबलपुर के एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट डीपी सूत्रकर की अदालत ने विवेक तन्खा के आवेदन को स्वीकार करते हुए तीनों बड़े नेताओं को मानहानि केस से दोष मुक्त किया है। मामला मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव के दौरान ओबीसी आरक्षण से जुड़े केस में विवेक तन्खा की पैरवी को लेकर तत्कालीन सीएम शिवराज...