नई दिल्ली, अगस्त 24 -- आरक्षण के मुद्दे पर रविवार को दिल्ली से यूपी तक प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर गए। राजधानी के सबसे व्यस्त व्यावसायिक केंद्र कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल पर सैकड़ों लोग जुट गए। पुलिस ने देर रात तक दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया। दिल्ली में प्रदर्शनकारी आरक्षण नीति, 'यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026' और रोस्टर सिस्टम के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को अवैध घोषित करते हुए करीब दर्जन भर से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर प्रदर्शन स्थल से दूर ले जाकर छोड़ा। भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। उधर, रविवार को जंतर मंतर पहुंचे युवाओं की भीड़ को पुलिस ने एकत्रित नहीं होने दिया।दिल्ली पुलिस ने कहा कोई अनुमति नहीं दिल्ली पुलिस ने सुबह ही साफ कर दिया था कि शाह ऑडि...