जौनपुर, जुलाई 1 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ सुनील कुमार वर्मा ने मंगलवार को जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेट फार्म पर यात्रियों के लिए पेय जल, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय आदि पर यात्री सुविधाओं का जायजा किया। उन्होंने कहा कि आरक्षण केन्द्र पर दलालों का वर्चस्व किसी भी सूरत में बरदास्त नहीं है। यदि इसकी शिकायत मिली तो इसमें संलिप्त कर्मचारियों के साथ दलालों के विरुद्ध सक्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...