आरक्षण की समीक्षा पर एमएलसी सच्चिदानंद राय ने उठाए सवाल
छपरा, अगस्त 26 -- छपरा। सारण स्थानीय प्राधिकार के एमएलसी इंजीनियर सच्चिदानंद राय ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर फेसबुक पोस्ट के जरिए सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरक्षण समाप्त करने की मांग से इनकार करते हुए व्यवस्था की समय-समय पर निष्पक्ष और तथ्यपरक समीक्षा की जरूरत बताई। राय ने सवाल किया कि सांसद, विधायक, आईएएस-आईपीएस और उच्च पदों पर पहुंच चुके परिवारों की अगली पीढ़ी को भी क्या उसी स्तर पर आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए, जिस तरह समाज के सबसे गरीब और वंचित परिवारों के बच्चों को मिलता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय का उद्देश्य आरक्षण का लाभ सबसे जरूरतमंद और वंचित लोगों तक पहुंचाना होना चाहिए। उनके मुताबिक, समीक्षा का अर्थ आरक्षण का विरोध नहीं, बल्कि व्यवस्था को अधिक न्यायपूर्ण और प्रभावी बनाना है। एमएलसी के इस पोस्ट के बाद आरक्षण के लाभ के वास्तविक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.