चित्रकूट, मार्च 29 -- चित्रकूट। संवाददाता प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ महासभा की बैठक हुई। जिसें हनुमाना चालीसा, चित्रगुप्त चालीसा का पाठ व आरती की गई। अध्यक्ष केके माथुर ने कहा कि कायस्थ समाज भी आरक्षण की मार झेल रहा है। योग्य युवाओं को प्राइवेट कंपनियां नौकरी देकर अपना उत्थान कर रही है। उन्होंने सरकारी नौकरियों में कायस्थों की घटती संख्या पर चिंता जताई। कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना बहुत जरुरी है। शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। पंकज माथुर ने कहा कि कायस्थ समाज के लोग फिजूलखर्ची व दिखावा न करें। इस दौरान सीमा निगम, शर्मिला, रीतू, रमाशंकर श्रीवास्तव, दीपू, प्रशांक, सुशील, प्रदीप, चित्रांश, विवेक, अमित, रवीन्द्र, अर्चना, राजेन्द्र खरे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.