गोरखपुर, फरवरी 26 -- गोरखपुर। निषाद युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सुशील चंद साहनी बुधवार को निषाद एससी आरक्षण की मांग को लेकर अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष आमरण अनशन पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली, पश्चिम बंगाल की तर्ज पर प्रदेश में भी निषाद बिरादरी को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की। मामले की जानकारी होने पर गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया। इस दौरान उदयभान निषाद, दुर्गेश साहनी, विश्वनाथ निषाद, बृजेश निषाद, दयानंद निषाद, रामदास निषाद, विजय साहनी ,राम दरस साहनी, एडवोकेट नगीना प्रसाद साहनी वरिष्ठ सपा नेता,राजेश निषाद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...