आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग, प्रदर्शन
कौशाम्बी, अगस्त 31 -- मंझनपुर, संवाददाता। आरक्षण व्यवस्था का आधार आर्थिक करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सामान्य वर्ग के सैकड़ों लोगों ने सोमवार को जिला मुख्यालय मंझनपुर में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।कार्यक्रम का आयोजन सवर्ण आर्मी, ब्राह्मण समाज, श्री सिंह ऋषि सिंगरौर क्षत्रिय समिति और क्षत्रिय स्वाभिमान संगठन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। अगुवाई सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने की। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता दिए जाने की मांग उठाई। अभिषेक पांडेय ने कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण जातियों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.