सोनभद्र, सितम्बर 24 -- सोनभद्र,संवाददाता। सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर गुरुवार को आजाद समाज पार्टी कांशीराम और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान संपूर्ण भागीदारी आंदोलन के तहत कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रविकांत ने कहा कि अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं तथा अन्य वंचित वर्गों को शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन,न्यायपालिका और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। आरक्षित वर्गों के रिक्त एवं बैकलॉग पदों को शीघ्र भरने की मांग भी उठाई गई। यह भी पढ़ें- आरक्षण के समर्थन में भीम आर्मी और आजाद स...